वापस पेंशन अनुभाग पर
पेन्शन
पेन्शन की पात्रता हेतु राज्य सरकार में किसी पद पर नियमित कर्मचारी के रूप में कम से कम 10 वर्ष की अर्हकारी सेवा अनिवार्य है। 20 वर्ष की आयु के पूर्व की सेवा पेन्शन हेतु अर्ह नहीं मानी जाती हैं। दिनांक 01-01-2006 से पूर्ण पेन्शन की अनुमन्यता हेतु 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा होना अनिवार्य है। अर्हकारी सेवा की अवधि की गणना छमाही में परिवर्तित कर दी तथा 03 मास पर 01 छमाही तथा 09 मास पर 02 छमाही से की जाती है। दिनांक 01-01-2006 से पेन्शन की गणना सेवानिवृत्ति के दिनांक को अन्तिम आहरित 10 माह के औसत वेतन या सेवानिवृत्ति के दिनांक को प्राप्त अन्तिम मूल वेतन में जो भी लाभप्रद हो के अनुसार की जाती हैं। यदि अर्हकारी सेवा की अवधि कम है तो पेन्शन उसी अनुपात में कम हो जायेगी। पेन्शन की अनुमन्यता हेतु 10 वर्ष की नियमित अर्हकारी सेवा अनिवार्य है। अर्हकारी सेवा 10 वर्ष से कम तथा 05 वर्ष से अधिक होने की दशा में सेवा ग्रेच्युटी अनुमन्य होती है।
पेन्शन आगणन का सूत्र:-
10 माह का औसत मूल वेतन या अन्तिम मूल वेतन (जो भी लाभप्रद हो) 50×50/100
उपादान
उपादान की अनुमन्यता के लिये 5 वर्ष की अर्हकारी सेवा की अनिवार्यता है। उपादान हेतु 5 वर्ष की अर्हकारी सेवा आवश्यक है। उपादान की धनराशि अर्हकारी सेवा की प्रत्येक पूर्ण छमाही के लिये अन्तिम आहरित परिलब्धियों के 1/4 के बराबर, जिसका अधिकतम 16-1/2 गुने के बराबर होगी। दिनांक 01-01-2006 से उपादान की अधिकतम सीमा रू0 3,50,000/- (रू0 तीन लाख पचास हजार मात्र) के स्थान पर रू0 10,00,000/- (रू0 दस लाख मात्र) से अधिक नहीं होगी।
उपादान आगणन का सूत्र:-
अन्तिम आहरित वेतन (मँहगाई भत्ता सहित)×अर्हकारी सेवा की छमाहियाँ/4
राशिकरण
पंचम वेतन आयोग की संस्तुतियों के फलस्वरूप 01 जनवरी, 1996 से पेन्शन का 40 प्रतिशत भाग राशिकरण हेतु अनुमन्य है। यह व्यवस्था वैकल्पिक होती है, अर्थात् पेन्शन प्रपत्र भाग-1 द्वारा इस हेतु विकल्प देना अनिवार्य है। पेन्शन के राशिकृत मूल्य की गणना दिनांक 01-01-2006 से प्रभावित तालिका जिसे वित्त सामान्य-3 के शासनादेश संख्या-सा-3-1508/दस-2008-308-97 दिनांक 08 दिसम्बर, 2008 में जारी तालिका के अनुसार की जाती है।
राशिकरण तालिका
आयु अगले जन्मदिन पर | राशिकरण मूल्य | आयु अगले जन्मदिन पर | राशिकरण मूल्य | आयु अगले जन्मदिन पर | राशिकरण मूल्य |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
20 |
9.188 |
41 |
9.075 |
62 |
8.093 |
21 |
9.187 |
42 |
9.059 |
63 |
7.982 |
22 |
9.186 |
43 |
9.040 |
64 |
7.862 |
23 |
9.185 |
44 |
9.019 |
65 |
7.731 |
24 |
9.184 |
45 |
8.996 |
66 |
7.591 |
25 |
9.183 |
46 |
8.971 |
67 |
7.431 |
26 |
9.182 |
47 |
8.943 |
68 |
7.262 |
27 |
9.180 |
48 |
8.913 |
69 |
7.083 |
28 |
9.178 |
49 |
8.881 |
70 |
6.897 |
29 |
9.176 |
50 |
8.846 |
71 |
6.703 |
30 |
9.173 |
51 |
8.808 |
72 |
6.502 |
31 |
9.169 |
52 |
8.768 |
73 |
6.296 |
32 |
9.164 |
53 |
8.724 |
74 |
6.085 |
33 |
9.159 |
54 |
8.678 |
75 |
5.872 |
34 |
9.152 |
55 |
8.627 |
76 |
5.657 |
35 |
9.145 |
56 |
8.572 |
77 |
5.443 |
36 |
9.136 |
57 |
8.512 |
78 |
5.229 |
37 |
9.126 |
58 |
8.446 |
79 |
5.018 |
38 |
9.116 |
59 |
8.371 |
80 |
4.812 |
39 |
9.103 |
60 |
8.287 |
81 |
4.611 |
40 |
9.190 |
41 |
8.194 |
|
|